hindi store
>> Saturday, April 18, 2009
| |
मुम्बई। सुनने में आया है कि मणिरत्नम और ऐश्वर्य राय में तकरार हो गई है।
मणिरत्नम फिल्म ‘रावण’ के एक दृश्य के लिए चाहते थे कि ऐश्वर्य मेकअप न करें, लेकिन ऐश्वर्य राय इसके लिए राजी नहीं हुईं।
गौरतलब है कि मणि गंभीर फिल्में बनाने के लिए जाने जाते हैं। वे फिल्म की बारीक से बारीक चीज के साथ भी समझौता नहीं करते, इसीलिए उन्होंने फिल्म ‘रावण’ के एक दृश्यर को वास्तविक दिखाने के लिए ऐश्वर्य राय को मेकअप नहीं करने के लिए कहा था, लेकिन ऐश्वर्य राय सेट पर मेकअप करके पहुंच गईं।
फिर क्या था मणिरत्नम का पारा चढ़ गया। उन्होंने ऐश्वर्य को मुंह धोकर आने के लिए कहा। अब भड़कने की बारी ऐश की थी और निर्देशक तथा अभिनेत्री की इस कहासुनी में शूटिंग ही रुक गई।
जेठानी मलाइका की जगह ली कैट ने
| |
मुंबई। आजकल कैटरीना हर किसी की जगह लेने में लगी हैं। ऐश को तो अपने विज्ञापनो से हाथ धोना ही पड़ा, अब सुनने में आया है कि कैट ने अपनी होने वाली ससुराल में से ही किसी की जगह ले ली है। जी हां, और वो कोई और नहीं बल्कि उसी घर की पहली बहू मलाइका अरोड़ा खान हैं।
ह्रितिक देंगे हसीनाओं को टक्कर
| |
सोनम नहीं कैट से परेशान दीपिका
| |
कैटरीना और रणबीर की फिल्म ‘अजब प्रेम की गजब कहानी’ से दोनों की नजदीकियां बनीं दीपिका की परेशानी की वजह।खबर ये है कि राजकुमार संतोषी की फिल्म ‘अजब प्रेम की गजब कहानी’ दौरान पर्दे पर दिखने वाली जोड़ी कैटरीना और रणबीर एक दूसरे से इतने प्रभावित हुए कि कैट ने रणबीर के गुणगान शुरू कर दिए हैं
बिग-बी और मुन्ना भाई में झड़प
| |
मुंबई। बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन और मुन्ना भाई संजय दत्त में ‘इंडिया’ को लेकर कहासुनी हो गई, लेकिन ये ‘इंडिया’ है। जिसके लिए ये दोनों परेशान है।
दरअसल ‘इंडिया’ एक शीषर्क है जिसके अधिकार संजस दत्त प्रोडक्शन पहले ही अपने नाम कर चुका है। मगर अब शीषर्क की जरूरत पड़ गई है निर्देशक राम गोपाल वर्मा को। जो अपनी अगली फिल्म ‘रण’ का नाम बदलकर ‘इंडिया 24/7’ रखना चाहते है। इसके लिए उन्होंने बिग-बी को संजय से इस शीषर्क के राइट्स उनकी फिल्म को देने के लिए कहा।
बिग-बी ने सोचा की संजय उनकी काफी इज्जत करते है और उनकी इस बात को टाल नहीं पाएंगे। मगर बिग-बी ने जो सोचा था वैसा हुआ नही है क्योकि संजय दत्त इस जुलाई से निर्देशक सोनम शाह के साथ एक फिल्म की शूटिंग करने जा रहे हैं। जिसका नाम ‘इंडिया’ पहले से रजिस्टर करवा चुके हैं।
Sumber: https://bolliwoodstories.blogspot.com/2009/04/hindi-store.html
0 comments:
Post a Comment