hindi store

>> Tuesday, April 21, 2009


हृतिक रोशन और उनकी पत्नी सुजान खान के बीच हृतिक की नयी नायिका बारबरा
तिक रोशन- सुजान खान- बारबरा मोरीबॉलीवुड में पिछले दिनों की सबसे बड़ी अफवाह थी हृतिक रोशन और उनकी पत्नी सुजान खान के बीच हृतिक की नयी नायिका बारबरा मोरी के कारण हुई खटपट की। बारबरा, ह्रतिक की नई फिल्म “काइट्स” में काम कर रही हैं और दोनों की बढ़ती दोस्ती की चर्चा गर्म थी। पिछले महीने जबरदस्त अफवाहें उड़ीं कि इस दोस्ती से नाराज सुजान अपने दोनों बच्चों को लेकर ह्रतिक का घर छोड़ कर अपने पिता के घर रहने चली गई हैं। हृतिक ने तुरंत अपनी पहचान के हर पत्रकार के मोबाइल पर इसका खंडन भेजा और कहा कि दरअसल वे खुद भी अपनी ससुराल में रह रहे हैं क्योंकि उनके घर में कुछ निर्माण कार्य चल रहा था। अफवाह तो ठंडी पड़ गई पर हृतिक की परेशानियां बढाने के बाद।
सलमान,ऎश,विवेक ओबेराय
हिन्दी फिल्म इंडस्ट्री में इससे ज्यादा विवादास्पद और दिलचस्प प्रेम त्रिकोण की मिसाल मिलनी मुश्किल है जिसका ढोलक विवेक ओबेराय ने घंटों टीवी चैनलों पर “लाइव” बजाया। विवेक ने खुल कर बताया कि कैसे वे ऎश्वर्य राय के प्यार में डूबे हुए थे लेकिन ऎश के पूर्व प्रेमी सलमान कैसे उन्हें रात भर फोन पर धमकियां देते रहे थे। इसके बाद ऎश ने सलमान से अपने झगड़े का “लाइव” विवरण देने वाले विवेक से संबंध तोड़ कर अभिषेक का दामन थाम लिया। सलमान, विवेक से अब भी खफा हैं और विवेक का उभरता करियर ठंडे पानी में चला गया।
शाहिद कपूर और करीना कपूर,सैफ

एक और सनसनीखेज प्रेम त्रिकोण। एक समय था जब शाहिद कपूर और करीना कपूर के बीच प्रेम सार्वजनिक चुम्बन के एमएमएस के रूप में चर्चा का रूप हुआ करता था। फिर करीन को सैफ के साथ “टशन” में काम करने का मौका मिला और रातों रात उनके पहलू से शाहिद गायब हो गए और सैफ साथ नजर आने लगे। बेचारे शाहिद को पता भी नहीं चला कि करीना ने कब उनसे किनारा कर लिया।
सलमान,कैटरीना,रणबीर

अगर किस्सा सुनाने वालों की मानें तो पिछले दिनों सलमान बड़े नाराज थे कैटरीना से। इसलिए कि गोआ में “अजब प्रेम की गजब कहानी” फिल्म की शूटिंग के दौरान रणबीर और कैटरीना की नजदीकियां बढ़ती जा रही थीं। लेकिन क्या करें, कैट ने तो कभी कहा ही नहीं कि उनके दिल में सिर्फ सलमान बसे हैं।
बिपाशा, जॉन के संग हैं और डिनो

बात है “राज” के दिनों की। बिपाशा बसु और डिनो मारिया मॉडलिंग की दुनिया में थे और असल जिंदगी में लंबे समय से प्रेमी-प्रेमिका बने हुए थे। लेकिन, कहा जाता जै कि एक रात जब बिपाशा को से कुछ लोगों ने छेड़खानी की तो उन्हें बचाने जॉन आगे आए, डिनो नहीं। तब से बिपाशा, जॉन के संग हैं और डिनो आहें भरते घूम रहे हैं।

अक्षय कुमार और कैटरीना सलमान


पिछले साल आईपीएल मैचों के दौरान अक्षय कुमार और कैटरीना कैफ की गाढ़ी छन रही थी। चाहे इसे पब्लिसिटी स्टंट कह लीजिए या और कुछ, पर अक्षय और कैट सार्वजनिक समारोहों में साथ- साथ ही नजर आते थे। अफवाहें उड़तीं रहीं पर दोनों ने कभी अपनी चुप्पी नहीं तोड़ी। यहां तक कि सलमान के टीवी शो “दस का दम” में भी दोनों साथ ही नजर आए थे। अक्की के साथ कैटरीना ने हिट फिल्में भी दीं। उसके बाद अक्की चुपके से गायब हो गए और कैट, सलमान खेमे में नजर आने लगीं।
सलमान ,आसिन,कैट


ताज़ातरीन अफवाहों का छौंक कहता है कि अगर कैट बेबी गोवा में रणबीर कपूर के साथ दोस्ती बढ़ा रही थीं तो सलमान भी पीछे नहीं थे और “लंदन ड्रीम्स” की अपनी सहयोगी कलाकार आसिन के साथ घनिष्ठता बढ़ा रहे थे। वास्तव में आसिन के प्रति सलमान के दोस्ताना रुख की अफवाहें इतनी बढ़ीं कि कैट पंजाब जा पहुंची फिल्म के सेट पर।
हरमन बावेजा और प्रियंका चोपड़ा, शाहिद कार
हरमन बावेजा और प्रियंका चोपड़ा के बीच क्या किस्सा था, इसका भेद तो शायद 2050 में ही खुलेगा। लेकिन हरमन की इस महा फ्लॉप फिल्म के तुरंत बाद प्रियंका ने उनसे पल्ला झाड़ लिया और उनका नाम फिल्म “कमीने” के उनके हीरो शाहिद कपूर के साथ जोड़ा जाने लगा। प्रियंका- शाहिद कार में, प्रियंका- शाहिद कैफे में.. हर दिन नयी अफवाहें उड़ने लगीं। अब कहा जा रहा है को दोनों कभी साथ थे ही नहीं। एक और पब्लिसिटी स्टंट?..
करीना कपूर से प्रेम संबंध टूटने के बाद शाहिद, विद्या बालन के साथ दिखाई देने लगे,सानिया मिर्जा

करीना कपूर से प्रेम संबंध टूटने के बाद शाहिद, विद्या बालन के साथ दिखाई देने लगे। कारण भी था, दोनों को साथ लेकर फिल्म “किस्मत कनेक्शन” बन रही थी। दोनों हर जगह साथ- साथ नजर आते थे। कहा तो यह भी जाता है कि शाहिद एक रात पत्रकार सम्मेलन के बाद विद्या को अपने घर भी ले गए थे! लेकिन यह किस्सा थोड़ा उलझा हुआ है क्योंकि शाहिद का नाम सानिया मिर्जा से भी जोड़ा गया। अब हमें यह तो नहीं पता कि इस किस्से में त्रिकोण है या नहीं लेकिन धागे उलझे हुए जरूर हैं।






Sumber: https://bolliwoodstories.blogspot.com/2009/04/hindi-store_21.html

0 comments:

Post a Comment

Your Ad Here