अभिषेक बच्चन ऐश्वर्य राय की आज यानी 20 अप्रैल को शादी की दूसरी वर्षगांठ है
>> Tuesday, April 21, 2009
अभिषेक बच्चन ऐश्वर्य राय की आज यानी 20 अप्रैल को शादी की दूसरी वर्षगांठ है
अभिषेक बच्चन बॉलीवुड की हसीन अभिनेत्री ऐश्वर्य राय शादी के पवित्र बंधन में बंध गए।
20 अप्रैल 2007 को बॉलीवुड एक भव्य शादी के लिए सुर्खियों में आया था। बच्चन खानदान का वारिस अभिषेक बच्चन और बॉलीवुड की हसीन अभिनेत्री ऐश्वर्य राय शादी के पवित्र बंधन में बंध गए।
अभिषेक की शादी में भव्यता की कोई कमी नहीं थी
ऐश्वर्य राय हॉलीवुड की फिल्म ‘पिंक पैथर-2’ में नजर आई थी
शादी और बच्चन परिवार की बहू बनने के बाद भी ऐश की खूबसूरती के चर्चे सिर्फ बॉलीवुड में ही नहीं बल्कि हॉलीवुड में भी है। हॉल ही में ऐश हॉलीवुड की फिल्म ‘पिंक पैथर-2’ में नजर आई थी।
अभिषेक ने फिल्म ‘दोस्ताना’ से काफी सुर्खियां बटोरी
सदी के महानायक अमिताभ बच्चन के सुपुत्र अभिषेक ने फिल्म ‘दोस्ताना’ से काफी सुर्खियां बटोरी। इस बार दोनों मीडिया और खबरों से दूर अपनी सालगिरह विदेश में मनाने वाले हैं।
ऐश्वर्य और अभिषेक के बीच प्यार का परवान जेपी. दत्ता की फिल्म ‘उमराव जान’ के सेट पर चढ़ा
ऐश्वर्य और अभिषेक के बीच प्यार का परवान जेपी. दत्ता की फिल्म ‘उमराव जान’ के सेट पर चढ़ा था। इस फिल्म की शूटिंग जयपुर में 2006 में हुई थी। फिल्म में दोनों की मुख्य भूमिका में नजर आए थे।
मणिरत्नम की फिल्म ‘गुरू’ में दोनों पति-पत्नी के किरदार
साल 2006 में ही आई मणिरत्नम की फिल्म ‘गुरू’ में दोनों पति-पत्नी के किरदार में दिखे। फिल्म में उनकी भूमिकाओं को सभी ने सराहा भी। इस साल दोनों फिर मणिरत्नम की फिल्म ‘रावण’ में नजर आएंगे।
बच्चन परिवार को चार पद्मश्री सम्मान
Sumber: https://bolliwoodstories.blogspot.com/2009/04/20.html
0 comments:
Post a Comment