hindi news

>> Thursday, April 23, 2009



लगता है बॉलीवुड कलाकारों को अपने रूप से किसी न किसी प्रकार से चिढ़ है तभी तो जब चाहे कला‍कार अपने रूप में बदलाव कर लेते हैं। हाल ही में अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ने फिल्‍म ‘चांदनी चौक टू चाइना’ के लिए अपना रूप बदला था, अब फिर दीपिका ने अपने बालों का स्‍टाइल ही बदल लिया है। तस्‍वीर में दिखने वाला यह रूप दीपिका ने ‘फिल्‍मफेयर पत्रिका’ के अप्रैल संस्‍करण के लिए बदला है।
लगता है दीपिका ने पत्रिका के लिए अपने बालों को जो आकार दिया है वो कैटरीना के बालों की नकल की हो। लेकिन मैडम आपके बाल कुछ ज्‍यादा ही लंबे और पतले दिख रहे हैं। न‍कल करने से कुछ नहीं हो तो कुछ असल करिए।


फिल्‍मफेयर पत्रिका के अप्रैल संस्‍करण के मौके पर दीपिका ने छोटे से सूती फ्रॉक और उस पर ये मुस्‍कान से खूब जलवे बिखेरे।

दीपिका ‘फिल्‍मफेयर पत्रिका’ के अप्रैल संस्‍करण के मुख पृष्‍ठ पर कुछ इस अंदाज में नजर आएंगी। वैसे दोनों दीपिकाएं अच्‍छी लग रही हैं तस्‍वीर वाली भी और पत्रिका वाली भी।फिल्‍म ‘चांदनी चौक टू चाइना’ से ‘एक्‍शन क्‍वीन’ बनने वाली दीपिका वाकई किसी खूबसूरत छड़ी से कम नहीं लग रही है।

वैसे खूबसूरत दीपिका हर समय चर्चा में बनी रहती है चाहे अपने प्रे‍मी रणबीर के कारण या फिर रणबीर की अभिनेत्रियों पर शक को ले। कारण जो भी दीपिका को प्रसिद्धि तो मिल रही है।











Sumber: https://bolliwoodstories.blogspot.com/2009/04/hindi-news.html

0 comments:

Post a Comment

Your Ad Here