Showing posts with label प्रियंका ने भी तोड़ा शाहिद का दिल. Show all posts
Showing posts with label प्रियंका ने भी तोड़ा शाहिद का दिल. Show all posts

प्रियंका ने भी तोड़ा शाहिद का दिल

>> Thursday, May 21, 2009


हिन्दी सिनेमा जगत के ‘चॉकलेटी ब्यॉय’ शाहिद कपूर आजकल उदास रहने लगे हैं, जैसे उनका सब कुछ खत्म हो गया हो। जी हां, सही भी है अभी शाहिद और प्रियंका की प्रेम कहानी पूरी तरह से शुरू भी नहीं हो पाई थी कि उस पर ‘समाप्त’ का बोर्ड लग गया।फिल्म ‘कमीने’ से एक-दूसरे के करीब आने वाले शाहिद और प्रियंका आजकल eyek-दूसरे से दूर-दूर हो गए हैं। शाहिद के लिए तो ये दूसरा बड़ा झटका है। पहले करीना से दिल लगाया तो उसका खामियाजा वो आज तक भुगत रहे हैं, इसके बाद जिंदगी में प्रियंका आईं तो उनसे भी बात ठीक से बन नहीं पाई।
वहीं, खूबसूरत प्रियंका के लिए किसी का दिल तोड़ना कोई नई बात नहीं। आए दिन वो किसी न किसी का दिल तोड़ती रहती हैं। पहले हरमन इस सदमे से गुजरे और अब शाहिद का भी वही हाल है।शाहिद की जिंदगी में प्रियंका को लेकर समस्याएं बढ़ने लगी थीं। उन्हें प्रियंका का पार्टियों में जाकर ड्रिंक करना पसंद नहीं था। ये तो एक बात रही। लेकिन दूसरी सबसे बड़ी वजह है प्रियंका को गेरॉड बटलर का प्रेम प्रस्ताव रखना। जिसे प्रियंका ने आजतक मना नहीं किया।शाहिद को अगर प्रियंका की आदतों से परेशानी है तो प्रियंका भी शाहिद की पहली प्रेमिका को लेकर परेशान हैं। करीना पहले ही ये कह चुकी हैं कि प्रियंका उनका नाम लेकर अपनी फिल्म का प्रचार कर रही हैं।




Selengkapnya.
Your Ad Here