Showing posts with label करीना सैफ को देगी सबसे लंबा चुंबन. Show all posts
Showing posts with label करीना सैफ को देगी सबसे लंबा चुंबन. Show all posts

करीना सैफ को देगी सबसे लंबा चुंबन

>> Sunday, August 23, 2009



हिन्‍दी सिनेमा की सेक्‍सी और बिंदास अभिनेत्री करीना कपूर अब अपनी बहन का रिकॉर्ड तोड़ने वाली है। जी हां, करीना बहन करिश्‍मा कपूर के पर्दे पर सबसे लंबे चुंबन दृश्‍य का रिकॉर्ड तोड़ने वाली है। दरअसल, करिश्मा कपूर के नाम पर है ये अनोखा रिकॉर्ड फिल्म ‘राजा हिंदुस्तानी’ में आमिर खान के साथ फिल्माए गए चुंबन का है।मालूम हो कि 90 के दशक में आमिर-करिश्मा की जोड़ी वाली फिल्म ‘राजा हिंदुस्तानी’ ने तहलका मचा दिया था। लेकिन इस फिल्म को अगर सबसे ज्‍यादा जाना जाता है आमिर और करिश्मा के बीच फिल्माए गए चुंबन दृश्‍य की वजह से।लेकिन अब उनकी छोटी बहन करीना कपूर इससे भी लंबा चुंबन दृश्‍य देकर करिश्मा का रिकॉर्ड तोड़ेगी। और सबसे खास बात यह कि यह चुंबन दृश्‍य बेबो के प्रेमी यानी छोटे नवाब सैफ अली खान के साथ फिल्‍माया जाएगा। दरअसल करन जौहर की आगामी फिल्‍म ‘कुर्बान’ में करीना और सैफ के बीच ये दृश्‍य फिल्माया जाएगा। यही नहीं फिल्म ‘कुर्बान’ में करीना और सैफ के बीच कई भड़काऊ दृश्‍य भी फिल्माए गए हैं। फिल्म के कई दृश्‍य इतने भड़काऊ हैं कि उनकी शूटिंग के वक्त महज गिने-चुने लोगों को ही सेट पर रूकने की इजाजत मिली, यूनिट के बाकी लोगों को सेट से जाने के लिए कह दिया गया।


Selengkapnya.
Your Ad Here